दोस्तों, आज का हमारा टॉपिक है – 1k means इन हिंदी। आप सभी सोशल मीडिया का यूज करते हैं। यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर आदि पर रोजाना न जाने कितने कंटेंट पोस्ट किए जाते हैं। और इन पर न जाने कितने व्यूज और कमेंट आदि होते रहते हैं। अगर आपने कभी इन वीडियो या पोस्ट पर ध्यान दिया होगा, तो आपने देखा होगा कि इन पर 120k व्यूज, 1M subscriber, 1k like आदि लिखा रहता है। इनके अलावा एक और term भी है जोकि 1B के रूप में दिखता है। लेकिन इनमें यूज होने वाले K, M और B का मतलब आपको पता है ?
दोस्तों, किस तरह से सोशल मीडिया का क्रेज बढ़ रहा है, ये आपको पता है। अगर आप उनमें इस्तेमाल होने वाले टर्म को नहीं जानेंगे, तो आप उसका यूज भी नहीं करेंगे। अगर आपसे अचानक किसी ने पूछ लिया की 1k का मतलब क्या होता है? तो जानकारी के अभाव में आप नहीं बता पाएंगे। और मैने खुद भी ये देखा है कि काफी लोग जो सोशल मीडिया का यूज भी करते है, वे इसका जवाब नहीं दे पाते हैं। इसलिए आज की इस पोस्ट में आप बिलकुल अच्छी तरह समझ जायेंगे कि 1k 1m 1b का मतलब क्या होता है।
क्या आपको Hashtag definition का मतलब पता है ?
1k means

जब बात 1000 यूनिट की हो तो हम K का इस्तेमाल करते है। 1K में K का मतलब “Kilo” होता है। अब आप सोच रहे होंगे, कि 1000 तो Thousand को बोलते है। इसलिए 1 हजार यूनिट को T से व्यक्त करना चाहिए।
1K Full Form – 1 Kilo (or 1 Thousand)
1k = 1000 |
Kilo, Greek शब्द Chilioi से लिया गया है जिसका मतलब एक हजार होता है। आप अपने दैनिक जीवन में कई बार किलोग्राम, किलोमीटर का प्रयोग करते हैं। जिस प्रकार 1किलोग्राम में 1000 ग्राम होता है, उसी प्रकार 1k का मतलब 1000 यूनिट होता है।
ये कुछ उदाहरण है जिनमे K का यूज किया गया है।
• 1.5 K का मतलब – 1.5 × 1000 = 1500
• 1.4 K का मतलब – 1.4 × 1000 = 1400
• 1k कितने के बराबर होता है – 1000
• 100k मतलब – 100 × 1000 = 100000 (एक लाख)
नोट – K का मतलब kilo अर्थात् 1000 तभी होगा, जब ये किसी नंबर के पीछे लगा होगा। अन्य किसी भी स्थिति में अलग अलग क्षेत्र में इसके अलग मतलब हो सकते हैं।
1M means
1M में M का मतलब million होता है। 1Million दस लाख के बराबर होता है। यहां भी धान देने वाली बात ये है कि हर जगह M का मतलब million नहीं होगा। जब भी किसी नंबर के बाद M लगा होगा, तो उसे गिनती में मिलियन कहेंगे।
1M = 1 Million = 10 लाख |
गिनती में यूज होने वाले M के कुछ उदाहरण
• 10M का मतलब – 10 मिलियन = 10 × 1000000 = 1 करोड़
• 100M का मतलब – 100 मिलियन = 100 × 1000000 = 10 करोड़
1k और 1M का मतलब आप समझ गए हैं। एक और टर्म है जो कभी कभी सोशल मीडिया पर दिख जाता है – 1B.
1B means
जब भी किसी नंबर के पीछे B लिखा होता है, तो गिनती में उसका मतलब Billion होता है। इसलिए 1B का मतलब 1बिलियन होगा। हिंदी में billion का मतलब 100 करोड़ ( 1 अरब ) होता है।
1B = 1Billion = 100 करोड़ |
गिनती में यूज होने वाले कुछ B के उदाहरण
• 10B का मतलब – 10 बिलियन = 10 अरब
• 100B का मतलब – 100 बिलियन = 100 अरब
अब आप अच्छी तरह से समझ गए होंगे की 1k, 1m और 1b का मतलब कितना होता है।
1k 1m 1b यूज करने के फायदे
- आजकल लोग शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर लोग बहुत से शब्दों का शॉर्ट फॉर्म ही यूज करते हैं। 1k 1m भी 1 हजार और 10 लाख के शॉर्ट फॉर्म हैं। इन्हे लिखना भी आसान होता है, और लोग आसानी से समझ भी जाते हैं।
- जरा सोचिए कि जब यूट्यूब , फेसबुक आदि पर बहुत ज्यादा व्यूज आ जाएं तो उन्हें 10000000 के फॉर्म में लिखना कितना भद्दा लगेगा। इसलिए 1k,1m लिखना ज्यादा बेहतर होता है।
- एक और बात जब भी कहीं कोई चीज 1000000 के फॉर्म में लिखी होगी तो आप पहले उसमे गिनेंगे कि कितने अंक है। तब जाके आप उसकी Exact Value बता पाएंगे। इसलिए 1k के फॉर्म में लिखा होने पर आप उसकी value जल्दी से जान जाते है।
10 K , 10 M , 10 B EXAMPLE
1 K = | 1000 (1 हजार) |
5 K = | 5000 (5 हजार) |
10 K = | 10,000 (10 हजार) |
1 M = | 10,00000 (10 lakh) |
5 M = | 50,00000 (50 lakh) |
10 M = | 1,0000000 (1 करोड़) |
1 B = | 100 करोड़ |
5 B = | 500 करोड़ |
10 B = | 1000 करोड़ |
FAQ
Q- 1k 1m और 1b क्या है?
A- ऊपर बताया गया है ।
Q- 1B का मतलब कितना होता है?
A- 1B का मतलब 1बिलियन होगा। हिंदी में billion का मतलब 100 करोड़ ( 1 अरब ) होता है।
Q- एक 1 K कितना होता है?
A- 1 K Means 1000
Q- 1K और 1M का क्या मतलब होता है?
A- 1k = 1000 and 1M = 1 Million = 10 लाख
Q- K का उपयोग कौन सी संख्या को दर्शाने के लिए किया जाता है?
A- Thousand (हजार)
Q- सोशल मीडिया पर 1k का मतलब क्या है ?
A- 1k का मतलब 1 हज़ार होता है।
Q- 1 million हिंदी में कितने के बराबर है ?
A- 1 million 10 लाख के बराबर होता है।
Last Words,
अब आप 1k, 1m और 1b का मीनिंग हिंदी में समझ गए होंगे। अगर आप पहले से ही इसके बारे में जानते थे, तो अच्छी बात है। जो नहीं जानते थे, वे भी इस पोस्ट को पढ़कर समझ गए होंगे। इसलिए अब आप भी अपने दैनिक जीवन में इनका उपयोग कर सकते हैं। आपके कई दोस्त या फैमिली मेंबर होंगे जिन्हें ये नहीं पता होगा। इसलिए आप उन्हें भी इसकी जानकारी दें या फिर इस पोस्ट को शेयर कर सकते हैं।
More to Read:-