जब आप फेसबुक चला रहे हों और आपके सामने कोई अच्छा वीडियो या फोटो आ गया। अब गलती से आपने उसे नजरंदाज कर दिया। बाद में आपको ध्यान आता है, और आप उसे फिर से खोजना चाहते हैं। हो सकता है कि आपको दोबारा वो पोस्ट न दिखे। इसलिए हम आपको ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे कि आप उस पोस्ट को अपने फेसबुक में सेव कर पाएंगे।

आप अपने लिए एक अच्छा से कलेक्शन बना सकते हैं ऐसे वीडियो या फोटो को सेव करके। ऐसा करने से आपको उसे ढूंढना नही पड़ेगा। अगर आपको नहीं पता है कि फेसबुक में पोस्ट को सेव कैसे किया जाता है, तो इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको पता चल जायेगा। आगे आपको ये भी बताएंगे कि सेव किए फेसबुक पोस्ट को कैसे डिलीट करना है।
मोबाइल पर फेसबुक पोस्ट को सेव कैसे करें
अगर आप अपने मोबाइल में फेसबुक ऐप का यूज करते है, तो नीचे बताए गए तरीके से आप फेसबुक पोस्ट को सेव कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में फेसबुक ऐप को ओपन करे और अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- अब उस पोस्ट को लोकेट करें जिसे आप सेव करना चाहते हैं।
- पोस्ट के दाईं तरफ ऊपर दिख रहे थ्री डॉट पर क्लिक करें।
- अब सबसे ऊपर ही आपको save post का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- फिर अपना कलेक्शन चुनें या फिर New collection भी बना सकते हैं।


डेस्कटॉप पर फेसबुक पोस्ट कैसे सेव करें
अगर ऐप डेस्कटॉप या लैपटॉप पर फेसबुक का यूज करते हैं, तो भी आप आसानी से फेसबुक पोस्ट को सेव कर सकते हैं। डेस्कटॉप पर facebook post को सेव करने का प्रोसेस भी मोबाइल जैसा ही है। आप ऊपर बताए गए तरीके को फॉलो करें।
Facebook par saved item kaise delete kare
अगर आपने अपने fb अकाउंट में पोस्ट को सेव किया है, तो क्या अब आप उसे डिलीट करना चाहते हैं। सेव आइटम को डिलीट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- अपने फेसबुक अकाउंट में लॉगिन करें।
- ऊपर दाईं तरफ दिख रहे three horizontal line पर क्लिक करें।
- अब आपको एक saved नाम का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- आपको वो सभी आइटम दिखाई देंगे जिन्हे आपने सेव किया है। अब उस आइटम पर क्लिक करके आप उस पोस्ट को देख सकते हैं।
- पोस्ट पर क्लिक करके दाईं तरफ के थ्री डॉट पर क्लिक करें।
- अब unsave post के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इस प्रकार आप अपने फेसबुक में items को सेव और डिलीट कर सकते हैं। आज आपने सीखा कि फेसबुक पोस्ट को सेव कैसे करें । इसके बाद आपको fb par saved item ko delete करना भी समझ आ गया। उम्मीद है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।