Thumbnail meaning in Hindi | थंबनेल क्या है

दोस्तों, आज का हमारा टॉपिक है – thumbnail. हम सभी को वो हर चीज आकर्षित करती है जिसका first impression अच्छा होता है। अब ये चीज लगभग सभी जगह लागू होती है। चाहे वो कपड़ों की बात हो, किसी टेक डिवाइस या फिर किसी फोटो अथवा वीडियो की। वैसे यहां हमारा फोकस विडियो के first impression पर है और खासकर यूट्यूब वीडियो की। वीडियो के लिए फर्स्ट इंप्रेशन का काम Thumbnail करता है।

वीडियो का चलन आजकल बहुत ही बढ़ गया है। लगभग सभी के पास एक स्मार्टफोन मौजूद है और वे यूट्यूब का भी यूज करते हैं। लेकिन कई बार लोगों को ये नहीं पता होता कि यूट्यूब पर थंबनेल क्या होता है ? वे गूगल पर Thumbnail meaning in Hindi सर्च करते हैं। आपकी इसी खोज को हमने इस पोस्ट में पूरा किया है।

थंबनेल क्या है ? Thumbnail meaning in Hindi

Thumbnail meaning in Hindi | थंबनेल क्या है

आसान भाषा में थंबनेल का मतलब एक झलक अथवा सार है जोकि वीडियो के अंदर क्या आने वाला है उसकी जानकारी देता है। यूट्यूब आदि पर आपने ये देखा होगा कि एक फोटो जोकि वीडियो शुरू होने के पहले दिखती है, उसे ही थंबनेल कहते हैं।

Thumbnail meaning in Hindi - थंबनेल एक reduced file size की इमेज होती है जिसे की फुल साइज मल्टीमीडिया कंटेंट के प्लेसहोल्डर के रूप में यूज किया जाता है। इसमें उस Subject या टॉपिक की जानकारी होती है जोकि वीडियो में आने वाली है।

Thumbnail क्यों जरूरी है ?

वीडियो के लिए थंबनेल एक किताब के Cover जैसा होता है। इसलिए थंबनेल इतना attractive होना चाहिए ताकि लोग उस वीडियो को देखना चाहें। और आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी – “जो दिखता है वो बिकता है।”

वीडियो को एक प्रोफेशनल लुक देने के लिए थंबनेल बहुत ही जरूरी है। अगर आपके थंबनेल में कम इनफॉर्मेशन है या फिर आपका थंबनेल बोरिंग है। तो ऐसी स्थिति में लोग आपके वीडियो को skip भी कर सकते हैं।

थंबनेल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इमेज का फाइल साइज original image से कम होता है। इस वजह से वेबसाइट की loading speed भी बढ़ती है जिनपर अधिक इमेज होती हैं।

थंबनेल का यूज कहां होता है?

थंबनेल का यूज इंटरनेट पर लगभग हर जगह होता है। जैसे कि यूट्यूब, गूगल इमेज सर्च, फेसबुक और ऑनलाइन स्टोर पर भी थंबनेल का यूज किया जाता है। यहां तक कि आपके कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम में भी इमेज और वीडियो का फोल्डर में थंबनेल बन जाता है। जब आप थंबनेल पर क्लिक करते हैं तो उस चीज के बारे में आपको और भी डिटेल मिलती है।

थंबनेल कैसे बनाएं

आपको ये बात तो समझ आ चुकी है कि एक अच्छा थंबनेल कितना जरूरी है। लेकिन आपके मन में ये भी सवाल आएगा कि एक अच्छा थंबनेल कैसे बनाएं ?

एक अच्छे थंबनेल में ये चीजें होना जरूरी हैं :-

  • आपके थंबनेल से ये स्पष्ट होना चाहिए कि वीडियो में क्या है।
  • अपने ब्रांड का नाम जरूर डालें।
  • यदि आप face वीडियो बनाते हैं तो अपना face थंबनेल में जरूर डालें।
  • इसके अलावा सभी डिवाइस के लिए optimize भी होना चाहिए।
  • Bold और Clear Text का यूज करें।
  • बहुत ज्यादा effect और Sticker का यूज ना करें वर्ना ये आपके subject को distract कर सकता है।

YouTube Thumbnail Maker App

ये कुछ बेस्ट ऐप है जिन्हे आप यूट्यूब वीडियो थंबनेल बनाने के लिए यूज कर सकते हैं।

  1. Canva
  2. PixelLab
  3. Pixlr

Thumbnail वीडियो एडिटिंग का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट है। आपकी वीडियो की reach कितनी अधिक होगी वो काफी कुछ Thumbnail पर ही निर्भर करता है। अच्छा थंबनेल होने से यूजर के वीडियो पर क्लिक करने की संभावना भी बढ़ जाती है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये पोस्ट Thumbnail Meaning in Hindi पसंद आया होगा।

FAQ

थंबनेल की स्पेलिंग क्या होगी ?

Thumbnail

Thumbnail का क्या अर्थ होता है ?

थंबनेल का मतलब एक झलक अथवा सार है .

Thumbnail का मतलब YOU TUBE में क्या होता है ?

थंबनेल का मतलब एक झलक अथवा सार है जोकि वीडियो के अंदर क्या आने वाला है उसकी जानकारी देता है।

More to Read:-

Spread the love

Leave a Comment